फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर के निकट रेलवे लाइन पर एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव दरियापुर के निकट पुल के नीचे रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव लोगों को पड़ा हुआ नजर आया। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास से एक दिल्ली का प्लेटफार्म टिकट मिला है और एक टीटी द्वारा किए जाने वाले जुर्माने की रसीद मिली है। इस पर करन लिखा हुआ है। एसएचओ रीतेश कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें