फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ्ररस : निजीकरण के विरोध में गरजे बैंक कर्मी

विज्ञापन
हाथरस : बैंक ऑफ बड़ौदा की चक्की बाजार शाखा के सामने प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के खिलाफ और कई अन्य मांगों को लेकर बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इन अधिकारी व कर्मचारियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा की चक्की बाजार स्थित मुख्य शाखा पर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया।
बैंक अधिकारी व कर्मचारी खराब ऋणों की वसूली के लिए सख्त कानून बनाने, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में 11वें द्विपक्षीय समझौते के अनुसार वेतन देने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने और लंबे समय से अधीनस्थ वर्ग में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने सहित कई मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

यूपीबीईयू के जिला मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि निजी बैंकों का मुख्य उद्देश्य मुनाफा कमाना रहता है। इस कारण वे न तो सस्ता ऋण देना चाहते हैं, न ही ग्रामीण क्षेत्र में अपना प्रचार करते हैं। इस कारण वर्ष 1969 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। उसके बाद वर्ष 1980 में छह बैंकों का और राष्ट्रीयकरण किया गया। राष्ट्रीयकरण के बाद बैंकों की जमा राशि तथा ऋण राशि में भारी बढ़ोतरी हुई। देश के राष्ट्रीयकृत बैंक कर्मचारियों ने मेहनत की। इस कारण देश के अंदर हरित क्रांति व श्वेत क्रांति हुई। देश को अन्न और दुग्ध के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया गया।
उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जहां बैंकों का विलय कर रही है, वहीं अब बैंकों का निजीकरण करने पर आमादा है। बैंकों का निजीकरण जनविरोधी, अर्थव्यवस्था विरोधी और कामगार विरोधी है, इसलिए दृढ़ता से संघर्ष किया जाना चाहिए। उन्होंने हड़ताल व प्रदर्शन में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। यूपी बैंक एंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष वीके शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की छवि को जान बूझकर खराब किया जा रहा है। आज उद्योगपति सत्ताधारी नेताओं और नौकरशाहों से साठगांठ करके अपना हित साधते हैं। बैंकों के अधिकारियों पर सत्ताधारी पार्टी के नेता दबाव बनाकर ऋण कराते हैं। इनकी वसूली नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

कृष्णा नंदराय ने कहा कि बैंकों को निजीकरण करना देश विरोधी है। संचालन आर्यावर्त बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के महामंत्री जीके शर्मा ने किया। आंदोलन में डीसी गुप्ता, यतेश गर्ग, भानुप्रकाश अग्रवाल, उमाशंकर जैन, सोनू कुमार, अमन शर्मा, सुनील मोती, वीडी गुप्ता, अशोक शर्मा, भजनलाल, हुकुम सिंह, राजीव शर्मा, राजेश जैन, अरविंद जैन, मनोज सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें