फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चार दिन बाद खुले बैंक, उमड़े ग्राहक

विज्ञापन
हाथरस : चार दिन बाद बैंक खुलने पर शहर के एक बैंक में मौजूद उपभोक्ता। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चार दिन बाद बुधवार को बैंक खुले तो उनमें लेन-देन के काम निपटाने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से शाम तक बैंकों के काउंटरों पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रहीं। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि दो दिन बैंकों में हड़ताल रही। उससे पहले द्वितीय शनिवार व रविवार के चलते बैंक बंद रहे। बुधवार की सुबह बैंक खुलने से पहले लोग अपने काम निपटाने पहुंच गए। काउंटरों पर ग्राहकों की लंबीन लाइन लग गई। लोगों ने नकदी ट्रांसफर और ड्राफ्ट आदि कामों को निपटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी एटीएम की कैश ट्रे में नकदी रखी गई। सभी बैंकों में पूरे दिन में करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ। एटीएम पर भी नकद निकासी के लिए लोगों की भीड़ रही। भीड़ को देखकर कुछ लोग बैरंग भी लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें