हाथरस : सहालगों की तैयारी में खडे़ बैंड।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अन्य राज्यों में लॉकडाउन की शुरुआत से आम लोगों के अलावा बैंडबाजे वाले भी खासे परेशान हैं, क्योंकि पिछले सहालग में भी कोरोना संक्रमण के चलते कारोबार प्रभावित हुआ था। अब फिर कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा है तो बैंड बाजा संचालक और उनके कर्मचारी परेशान हैं। उन्हें आशंका है कि कहीं फिर से रोजी-रोटी पर संकट न गहरा जाए।
उल्लेखनीय है कि इस बार जनवरी और फरवरी में पिछले साल की अपेक्षा सहालग कम रही। अब 20 अप्रैल के बाद सहालग की शुरुआत होगी। अब कोरोना संक्रमण फिर रफ्तार पकड़ रहा है। कुछ जिलों में नाइट कर्फ्यू भी लागू कर दिया गया है। ऐसे में यहां बैंड बाजा संचालक और कर्मचारी बेहद आशंकित हैं। उन्हें लग रहा है कि उनका कारोबार और रोजगार फिर बेहद प्रभावित होगा।
इस बार सहालग की बुकिंग अधिक है। वर्तमान में लोग बुकिंग भी करा रहे है। आगे की स्थिति जैसी होगी, उस हिसाब से काम किया जाएगा।
- केदारी ताऊ, बैंड संचालक
हमारे जिले में अभी संक्रमण कम है। यदि लॉकडाउन होता है तो रोजीरोटी का काफी संकट आएगा। शादी वाले घरों के लोग फोन भी कर रहे हैं।
-ईशू खान, बैंड कर्मी