फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : काली घटाओं के साथ झूमकर बरसे बदरा, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में मंगलवार की शाम को आसमान में एकाएक घिरकर आईं काली घटाएं झूमकर बरसीं। बारिश होने से आमजन को गर्मी से राहत मिली। हालांकि शहर और ग्रामीण अंचल में बिजली सिस्टम लड़खड़ा गया। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जून के मध्य में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं। मंगलवार की शाम को तेज हवाओं के साथ अचानक घिरकर आईं काली घटाएं बरस पड़ीं। आंधी बारिश से गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि तेज हवाओं व बारिश से शहर के नवीपुर, गिजरौली, वाटर वर्क्स, ओढ़पुरा, महौ, नगला रति, हसायन, सलेमपुर, मुरसान आदि सबस्टेशनों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फाल्ट हो गए। इस कारण बिजली सिस्टम चरमरा गया। लोगों को देर रात तक बिना बिजली के रहना पड़ा। लोग देर रात तक बिजली आने का इंतजार करते रहे। कुछ इलाकों में कीचड़ हो गई। इस कारण लोगों को गंतव्य की राह तय करने में मुश्किलों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें