फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान के वाहक बाबा, भारत के परिचायक बाबा..

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

भाईचारा सेवा समिति एवं विमल साहित्य संवर्धक संस्था के तत्वावधान में बाबा साहब आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने बाबा साहब पर काव्य पाठ किया। समारोह की अध्यक्षता नगर के समाजसेवी सुरेश चंद्र ने की और संचालन भाईचारा सेवा समिति के मंडल उपाध्यक्ष आनंद वर्मा ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में भाई चारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव एवं वरिष्ठ समाजसेविका मीरा माहेश्वरी ने इस अवसर पर बाबा साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब का जीवन करोड़ों लोगों को प्रेरणा देने वाला है। इसमें कवियों ने काव्य पाठ किया।
विज्ञापन

अवनीश यादव की सरस्वती वंदना के बाद कवि रंजीत पौरुष ने जब भी बाबा की याद आती है, आंख अशकों में डूब जाती है..., अवशेष विमल ने संविधान के वाहक बाबा, भारत के परिचायक बाबा... का पाठ किया। अवनीश यादव ने चले गए बाबा दुनिया से हमको संविधान देकर, नियम व्यवस्था कानूनों का सारा विधि विधान देकर..., यासीन आतिश सोलंकी ने दलितों के मसीहा की शान सारे विश्व में, संविधान से है पहचान सारे विश्व में...का पाठ किया।
विज्ञापन

कवयित्री संतोष पौरुष ने बाबा की तस्वीर आज भी हमको, ज्ञान का रास्ता दिखाती है..., जमीरउद्दीन मुनीमजी ने फिर याद बनके उनकी सौगात आ गई, पलकों पे आसुंओं की बरसात आ गई..., शमुशल अहद शम्स, शमीम खां शमीम, पंकज पंडा ने भी काव्यपाठ किया। इस अवसर पर मीना माहेश्वरी, शैलेंद्र कुमार, अशोक ठेकेदार, ललित सभासद, धम्मवीर भंते, हिमांशु यादव, अर्चना यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें