फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: लोगों के लिए सुरक्षा कवच बनेगा आयुष संजीवनी एप

विज्ञापन
विज्ञापन
द्भघनश्याम सिंह
विज्ञापन

हाथरस। कोरोना वायरस यानि कोविड-19 से लोगों की रक्षा करने के लिए आयुष मंत्रालय अब आयुष संजीवनी एप लेकर आगे आया है। इस एप में जहां आयुष मंत्रालय की सभी एडवाइजरी हैं, वहीं
इसमें लोगों के सवाल-जवाब का भी प्राविधान किया गया है। इस सवाल जवाब के आंकड़ों के आधार पर यह तय होगा कि आयुष मंत्रालय की सलाह लोगों के लिए कितनी फायदेमंद साबित हो रही है।
विज्ञापन

लोग इस एप पर अपने अनुभव साझा कर सकेंगे कि वह आयुष मंत्रालय की सलाह को कब से अपना रहे हैं और कितने दिनों में फायदा हुआ। इसके अलावा किन दिशा-निर्देशों के पालन से ज्यादा लाभ हुआ ।
भारत में पारंपरिक चिकित्सा का लबा इतिहास रहा है और आयुर्वेद के क्षेत्र में अग्रणी होने के नाते आयुष मंत्रालय आयुष प्रणालियों के नैदानिक अध्ययन के माध्यम से देश में कोरोना वायरस यानि कोविड-19 की समस्या का समाधान करने के लिए काम कर रहा है। इन्हीं आयुर्वेद से जुड़ीं पद्धतियों पर क्लिनिकल रिसर्च स्टडीज और आयुष संजीवनी एप की शुरुआत की गई है। यह एप कोविड की रोकथाम के लिए आयुष चिकित्सा प्रणालियों के उपयोग की स्वीकृति और लोगों के बीच इसके प्रभावों से आंकड़े जुटाने में उपयोगी साबित होगा। मंत्रालय लोगों के बीच कोविड की रोकथाम के लिए आयुष प्रभाव का भी आंकलन कर रहा है।
------
एप के जरिये 50 लाख लोगों के आंकड़े जुटाने का लक्ष्य
आयुष संजीवनी एप के जरिये देश भर के 50 लाख लोगों के अनुभवों के बारे में आंकड़े जुटाने का लक्ष्य तय किया गया है । यह आंकड़े कोविड-19 की रोकथाम के लिए आयुष चिकित्सा प्रणालियों के उपयोग की स्वीकृति और लोगों के बीच इसके प्रभावों के आकलन में उपयोगी साबित होंगे ।
------
जनसंख्या आधारित पारंपरिक अध्ययन पर जोर :
आयुष मंत्रालय उच्च्च जोखिम वाली आबादी में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम में आयुर्वेदिक दवाओं के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए जनसंख्या आधारित अध्ययन भी शुरू करने जा रहा है। इससे निवारक क्षमता का पता चल सकेगा। देश में आयुष मंत्रालय के अनुसंधान परिषदों, राष्ट्रीय संस्थानों व कई राज्यों के माध्यम से यह अध्ययन किया जाएगा। इसके तहत पांच लाख की आबादी को कवर करने की योजना है। यह अध्ययन रिपोर्ट कोविड-19 के उपचार में आयुष पद्धति की क्षमताओं के आकलन के लिए वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर अवसरों के नए द्वार खोलेंगी।
विज्ञापन

-------
ये बहुत ही अच्छा एप है। इसमें आयुष मंत्रालय की सलाह भी उपलब्ध है। इस एप के माध्यम से लोगों को अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
--डॉ. बृजेश राठौर, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें