हाथरस : मेला रिसीवर शिविर में आयोजित आयुष चिकित्सक सम्मेलन में मंचासीन अतिथि। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मेला श्रीदाऊजी महाराज स्थित रिसीवर शिविर में बृहस्पतिवार को आयुष चिकित्सा सम्मेलन का आयोजन हुआ। अतिथि के रूप में पूर्व आयुर्वेद निदेशक अखिलेश कुमार गर्ग, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के यूनानी विभाग के फारुखी अहमद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर डॉ. फारुखी ने कहा कि वर्तमान में यूनानी शोध पर कार्यों की आवश्यकता है। डॉ. अशोक कुमार चौहान ने कहा कि कोरोना काल में जितने भी मरीजों ने होम्योपैथिक दवाओं का सेवन किया, वह बिना दुष्प्रभावों के स्वस्थ हैं। डॉ. नरेंद्र कुमार ने कहा कि सभी चिकित्सक अपनी अपनी पैथियों की दवाओं से मरीजों का उपचार करें।
डॉ. अखिल कुमार ने सभी आयुष चिकित्सकों से संगठित होकर कार्य करने की अपील की। अध्यक्षता डॉ. पीपी सिंह ने की और संचालन योगेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में वैद्य स्वदेश अग्रवाल, दिवाकर शर्मा, डॉ. कुनाल वार्ष्णेय, मोहन बृजेश, नूर मोहम्मद, डॉ. राघवेंद्र मोहता, गोपाल ठैनुआ, राकेश गुप्ता, साकेत गुप्ता आदि थे। संवाद