हाथरस: चांदी की ईंट लेकर साइकिल से अयोध्या जाते श्रद्धालु।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। रामभक्त इसमें अपना योगदान देने के लिए आगे बढ़ कर आ रहे हैं। रविवार को राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के पदाधिकारी ने चांदी की ईंट की पूजा अर्चना की।
इस ईंट को मंदिर निर्माण में लगवाने के लिए वे साइकिल से रवाना हुए। इस मौके पर स्वाभिमान दल के संस्थापक दीपक शर्मा ने कहा कि मंदिर के निर्माण में सभी को आगे बढ़कर आना होगा।