फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कोरोना के संदिग्ध रोगी की जांच रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना के संदिग्ध रोगी के खून के नमूने को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है। अब स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय अधिकारियों को जांच रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल यह रोगी जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है।
उल्लेखनीय है कि मुरसान के एक गांव के एक युवक ने स्वास्थ्य विभाग को यह सूचना दी थी कि वह पिछले माह नेपाल से लौटकर आया था और उसे कोरोना वायरस हो सकता है। टीम ने उसके गांव एंबुलेंस भेजी थी और उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कराया था। उसके खून के नमूने लखनऊ प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से जांच के बाद ही पुष्टि होगी कि वह कोरोना से ग्रसित है या नहीं। इस मामले में जिला एपीडेमोलॉजिस्ट डॉ. पवन कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट का इंतजार है। तब ही इस बार की पुष्टि होगी कि यह युवक कोरोना वायरस से ग्रसित है या नहीं। फिलहाल वह वार्ड में दाखिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें