फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मोबाइल की दुकान का शटर काटकर चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बागला कॉलेज रोड स्थित मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान का शटर काटकर बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुए। दुकानदार ने हाथरस गेट कोतवाली में तहरीर दी है।
सचिन शर्मा पुत्र गोपालदास शर्मा निवासी विष्णुपुरी गली नंबर पांच की गनपति के नाम से बागला मार्ग पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के कारण दुकानें बंद रहती हैं। चोरों ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। शायद उसी वक्त कोई आ गया होगा और चोर भाग निकले, इसलिए दुकान से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। हाथरस गेट इंस्पेक्टर मनोज शर्मा का कहना है कि चोरी नहीं हुई है। किसी ने शटर तोड़ने की कोशिश की है। जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें