फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एटीएम ने दिया दगा, कई जगह लगी रही लंबी लाइन

विज्ञापन
हाथरस : त्योहार के चलते एटीएम पर लगी ग्राहकों की भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

त्योहार की छुट्टियों के कारण बैंक बंद होने से लोग बैंकिंग सुविधाओं से वंचित रहे। मंगलवार को बैंक व अन्य कार्यालय खुले, लेकिन त्योहार की खुमारी उतारने की खातिर बैंकों में कई कर्मी व अधिकारी नहीं पहुंचे। इस कारण बैंकों में काउंटर खाली पड़े रहे। एटीएम भी दगा दे गए। कई एटीएम पर दिनभर नकद निकासी निकालने के लिए लाइन लगी रही। मंगलवार को लोग पैसा निकालने के लिए परेशान रहे। उन्हें एटीएम के चक्कर लगाने पड़े।
त्योहार की वजह से दो दिनों से बैंकों में कामकाज बंद रहा। दिवाली के त्योहार पर पैसे की जरूरत सबसे ज्यादा होती है। एटीएम से नकद निकासी न होने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर में जगह-जगह एटीएम तो लगे हैं, लेकिन आए-दिन यह खराब हो जाते हैं। कोई न कोई खराबी लोगों के लिए सिरदर्द बन जाती है। मंगलवार को भी अलीगढ़ रोड स्थित कई एटीएम में नकदी खत्म हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड आदि जगह स्थित कई एटीएम में नेटवर्क की समस्या रही। ज्यादातर एटीएम नकदी खत्म होने से खाली रह गए। इस बीच घास मंडी स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पर दिनभर पैसा निकालने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही। अब गोवर्धन और भाई दूज के चलते दो दिन बैंक बंद रहेंगे। इस कारण लोगों को नकदी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। त्योहार के मौके पर भी बैंकों ने व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं रहीं। इसका मलाल लोगों को रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें