न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
दिवाली के चलते इस बार करीब दो करोड़ रुपये की आतिशबाजी की बिक्री हुई। जिले में तीन दिन के लिए स्थलों को चयनित कर आतिशबाजी की बिक्री की परमीशन दी गई थी लेकिन दो दिन बाद ही दुकान उखड़ गई।
इस दौरान करीब दो करोड़ रुपये की आतिशबाजी बिकी। वैसे यहां ज्यादातर पटाखे शिवाकाशी (तमिलनाड़ु) से आते हैं और वहीं से इस बार भी पटाखे आए। संवाद