फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अटलराम को मिलेगा सुरेश चतुर्वेदी स्मृति बृजभाषा पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मेला श्र्रीदाऊजी महाराज में चार सितंबर को बृज भाषा कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसे लेकर आगरा रोड स्थित राधा कृष्ण कृपा भवन में राष्ट्रीय कवि संगम एवं बृज कला केंद्र की बैठक हुई।
बैठक में बृज कवि पंडित सुरेश चतुर्वेदी स्मृति बृज भाषा पुरस्कार पर चर्चा की गई। बृजभाषा कवि पं. सुरेश चतुर्वेदी स्मृति बृज भाषा पुरस्कार इस वर्ष अटल राम चतुर्वेदी निवासी मथुरा को देने का प्रस्ताव रामेश्वर सारस्वत ने रखा। समर्थन चंद्रगुप्त विक्रमादित्य आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजक पं सुरेश चतुर्वेदी स्मृति कवि सम्मेलन कवि डॉ. उपेंद्र झा ने बताया कि यह पुरस्कार चार सितंबर को चतुर्वेदी के परिवार की ओर से कवि सम्मेलन के मंच पर दिया जाएगा। अनिल बौहरे, साहित्यकार विद्यासागर विकल, साहित्यकार गोपाल चतुर्वेदी, मीरा दीक्षित, रविकांत सिंह आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें