फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सांसद के इशारे पर मेरे बेटे के साथ हो सकती है जेल में अनहोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सांसद राजवीर दिलेर के अलीगढ़ जिला जेल जाने में जाने पर आरोपी रामू के पिता राकेश ने आशंका जताई है कि सांसद के इशारे पर वहां उनके बेटे के साथ कोई अनहोनी हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि सांसद राजवीर दिलेर पर आरोपी पक्ष पहले से ही यह आरोप लगा रहा है कि सांसद और उनकी बेटी के इशारे पर ही यह झूठा मुकदमा लिखा गया है और धाराएं बढ़ाई गई हैं। ऐसे में अब जब एक आरोपी के पिता रामू के पिता राकेश को यह जानकारी मिली कि सांसद अलीगढ़ जेल में गए हैं तो उनका कहना है कि सांसद आखिर जेल में क्यों गए, यह वह समझ नहीं पा रहे हैं। सांसद यदि मिलते तो उनसे मिलते।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होेंने आशंका जताई है कि सांसद यदि जेल में गए हैं तो हो सकता है कि जेल प्रशासन को यह कहकर आए हों कि उनके बेटे व इस केस के अन्य आरोपियों को परेशान किया जाए। उनका कहना है कि सांसद के इशारे पर उनके बेटे से कोई अनहोनी हो सकती है। सांसद उनके पक्ष में तो जेल में जाएंगे नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें