न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की एक आम सभा हुई। इसमें कुछ न्यायिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर रोष जताया गया।
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह चौहान के मुताबिक इस मौके पर सभी न्यायालयों के अलावा 13 अगस्त को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। इस मौके पर सभी वकीलों से यह अपील की गई कि वह 13 अगस्त को सुबह 9.30 बजे न्यायालय परिसर में एकत्रित हों। संवाद