न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक युवक के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर को जिला अस्पताल परिसर में दो युवतियां घूम रहीं थीं। इस बीच युवक की इस युवती से अनबन हो गई और उसने युवती के गाल पर थप्पड़ मार दिया। यह देख रहे अस्पताल के एक कर्मचारी ने युवक को रोक लिया और इसका विरोध करने लगा।
यहां यह मामला प्रेम प्रसंग का निकला। मामला न बढ़े, ऐसे में जिस युवती के उसने थप्पड़ मारा तो वहीं उस युवक को अपने साथ खींचकर वहां से ले गई। यह देख रहे लोग काफी चौंके और चर्चाएं भी होती रहीं। संवाद