फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मंडी में दुकान पर कब्जे के प्रयास को लेकर मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
हाथरस: मंडी समिति में एक दुकान पर कब्जे के विवाद के बाद जानकारी करती पुलिस। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्थानीय मंडी समिति परिसर में एक दुकान पर जब कुछ लोगों ने कब्जा करने की कोशिश की तो वहां दोनों पक्षो में मारपीट हो गई। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों के कुछ लोगों को पकड़ कर कोतवाली ले आई।
मंडी समिति परिसर में एक दुकान पर कुछ लोगों ने कब्जा करने की कोशिश को दूसरे पक्ष से उसकी भिड़ंत हो गई। इस दौरान खासी मारपीट हो गई। बताते हैं कि दुकान स्वामी अज्जू कुरैशी इस समय देशद्रोह के आरोप में जेल में बंद है और इस पर दूसरे पक्ष ने कब्जा करने का प्रयास किया। मारपीट की सूचना पर पुलिस व मंडी सचिव पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत मेें ले लिया। दुकान का ताला लगाकर चाबी को अपने कब्जे में ले लिया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। इस मामले में मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि मंडी में सी 11 दुकान एक व्यक्ति के नाम है। इन दोनों में विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें