फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आगरा रोड पर ट्रैक्टरों से लग रहा जाम, लोग झेल रहे दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस किला रेलवे स्टेशन से 26 हजार क्विंटल बाजरा मालगाड़ी के माध्यम से विशाखापट्टनम भेजा जा रहा है। रैक को लादने से पूर्व शहर के आगरा रोड पर इसकी तुलाई हो रही है। तुलाई वाले वाहनों के चलते आगरा रोड पर जाम लग रहा है। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि इस बार हाथरस जिले में बाजरा का उत्पादन अधिक हुआ है। मंडी समिति में रोज पांच से सात हजार कुंतल बाजरा की आवक हुई। अब आढ़तियों द्वारा बाजरा को हाथरस किला स्टेशन से गुड्स ट्रेन के जरिए विशाखापट्टनम भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दो दिन में बाजरा की किला स्टेशन से रैक लादी जाएगी। इससे पहले बाजरा की धर्मकांटों पर ट्रैक्टरों की मदद से तौल की जा रही है। इस कारण दोनों तरफ ट्रैक्टर खड़े होने के चलते आवागमन प्रभावित हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें