न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरससंभागीय परिवहन विभाग में इन दिनों बकायेदारों को राहत देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की शुरुआत की गई है।26 सितंबर को ओटीएस की अंतिम तिथि है, इसलिए रविवार की छुट्टी में भी कार्यालय खुलेगा।एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि रविवार को कार्यालय खुलेगा।
संभागीय परिवहन विभाग में इन दिनों बकायेदारों को राहत देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की शुरुआत की गई है। 26 सितंबर को ओटीएस की अंतिम तिथि है, इसलिए रविवार की छुट्टी में भी कार्यालय खुलेगा। ओटीएस में पंजीकरण न कराने वाले बकायेदारों के खिलाफ बुधवार से अभियान चलेगा।
उल्लेखनीय है कि जिले के करीब तीन हजार वाहन स्वामियों पर लाखों रुपये का मार्ग कर बकाया है। काफी कोशिशों के बाद भी विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष बकाया हाथ नहीं लगा। जैसे-जैसे ओटीएस की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है, वैसे ही अधिकारी बकाया वसूलने की कोशिश में जुट गए हैं।
एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि रविवार को कार्यालय खुलेगा। इस दौरान वाहन स्वामी ओटीएस में पंजीकरण कराकर किस्तों में बकाया जमा कर सकते हैं। 26 सितंबर के बाद बकायेदारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। संवाद