फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नशीले पदार्थ व चोरी के लोडर सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस : पुलिस की गिरफ्त में विष्णु उर्फ गिल्ला व बरामद टेंपो। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर व्यक्ति को नशीले पदार्थ और चोरी के लोडर टेंपो सहित गिरफ्तार किया है। यह लोडर टेंपो 26 नवंबर की रात बालाजी नगर से चोरी किया गया था।
इस मामले में टेंपो मालिक प्रदीप गौतम पुत्र जगदीश प्रसाद गौतम निवासी बालाजी नगर गली नंबर तीन ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए टेंपो को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए विष्णु उर्फ गिल्ला पुत्र चोलन सिंह निवासी वेदई सादाबाद के पास से 700 ग्राम नशीला पदार्थ और टेंपो संख्या यूपी 80 बीटी-6825 बरामद किया गया है। विष्णु के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जगजीत सिंह, कांस्टेबल ललित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, आशीष चौधरी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें