न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
थाना चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा में एक लग्न टीका समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक के हाथ में गोली लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा में एक लग्न समारोह के दौरान डीजे पर कुछ युवक डांस कर रहे थे। इस दौरान एक युवक ने वहां तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली 19 वर्षीय कृष्णकांत के दाहिने हाथ में लग गई, जिससे वह घायल हो गया।
इस घटना से समारोह की खुशियाें में खलल पड़ गया। घायल को उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। देर रात तक उसका जिला अस्पताल में उपचार जारी था। पुलिस घटना के बारे में अनभिज्ञ थी। संवाद