फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 20 पेटी शराब सहित किया गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस: शराब की पेटियों सहित गिरफ्तार किया गया गाड़ी का चालक। - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधिकारियों के आदेश पर मंगलवार की सुबह रात्रि गश्त के दौरान एक गाड़ी में शराब की 20 पेटियों सहित एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी डीके सिसौदिया ने बताया कि वह मंगलवार की रात्रि करीब दो बजे होली के त्योहार के मद्देनजर गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें एक मैक्स गाड़ी संदिग्ध रूप से अंडौली मार्ग पर खड़ी हुई दिखाई दी। उन्होंने पुलिस टीम के सााि इस गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से अलीगढ़ जनपद की शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गाड़ी के चालक से कड़ी पूछताछ की। पुलिस ने गाड़ी चालक पंकज कुमार पुत्र पप्पू शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले की जानकारी आबकारी विभाग और पुलिस अधीक्षक को दे दी गई। वहां से भी टीमें कोतवाली पहुंच गईं। पुलिस ने गाड़ी के चालक को चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें