फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना से बचाव का टीका लगने के बाद भी लगाएं मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। सभी को ठीक प्रकार से मास्क का प्रयोग करना चाहिए। स्वास्थ्य महकमा इसे लेकर लोगों को जागरूक कर रहा है। जिले भर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को मास्क लगाने, हाथ धोते रहने, दूरी बनाए रखने का पाठ लोगों को पढ़ाया जा रहा है। साथ ही टीकाकरण के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी सुचिका का कहना है कि मास्क का उपयोग बेहद जरूरी है। मास्क को पहनने से पहले अपने हाथों को अच्छे तरीके से धोने का कार्य करें। जो मास्क आप पहने वे आपके पूरे मुंह व नाक को अवश्य ढके चेहरे पर कहीं भी खाली जगह न बचें। मास्क को उल्टा करके कभी न पहनें। उसको दोबारा प्रयोग करने से पहले अच्छी तरह से घोकर अवश्य सुखा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर एक दूसरे व्यक्ति से एक मीटर की दूरी अवश्य बनाए रखें। उन्होंने कहा कि बिना मास्क या फेस कवर के घर से बाहर न निकलें। छींकते समय हमेशा रूमाल, टिशू का उपयोग करें। बिना हाथ धोए अपने चेहरे को छूने से बचें। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने कहा कि टीका लगने के बाद भी मास्क का प्रयोग करना जारी रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें