न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बेसिक शिक्षा विभाग के एक और शिक्षक की कोरोना से मौत हो गई। वह पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमित हुए थे। उनका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार की देर रात उनकी मौत हो गई। शिक्षक की मौत से बेसिक शिक्षा विभाग में मातम का माहौल बन गया।
बता दें कि जिले में अब तक पंचायत चुनाव के दौरान संक्रमित हुए दो दर्जन शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों और कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। अशोक कुमार जिंदल प्रधानाध्यापक संविलियन विद्यालय कथरिया विकास खंड मुरसान ने भी चुनाव में ड्यूटी की थी।
इस दौरान वह कोरोना की चपेट में आ गए थे। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में दाखिल कराया गया। मंगलवार की रात शहर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।