न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी निवासी एक युवक जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसका अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. विवेक यादव ने बताया कि नौरंगाबाद निवासी यह युवक हड्डी में फ्रेक्चर होने के कारण मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती हुआ था। वहां उसकी कोरोना की जांच हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसडीएम विजय शर्मा ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि यह कितने दिन पूर्व इलाज के लिए गया था। यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि इसे कोरोना का संक्रमण कब हुआ था।