न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
16 और लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसमें 10 मरीज नोएडा से डिस्चार्ज हुए हैं। दो मरीज आगरा से स्वस्थ होकर आए हैं, जबकि चार मरीज सरकारी कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं।
इस तरह से 16 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ डॉ.ब्रजेश राठौर के अनुसार इस जिले में कोरना के कुल केस 143 हैं, जिनमें 53 केस एक्टिव हैं।