फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिजली न मिलने पर फूटा गुस्सा, विद्युत उपकेंद्र का घेराव

विज्ञापन
हाथरस : सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र पर एसडीओ को ज्ञापन देते ग्रामीण। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर से देहात तक उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार को पर्याप्त बिजली न मिलने से नाराज कई गांवों के किसान सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। लोगों ने नारेबाजी करते हुए उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे उपखंड अधिकारी (एसडीओ) ने लोगों को आश्वासन दिया कि उन्हें रात में लगातार बिजली आपूर्ति की जाएगी। तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
निगम स्तर से मुख्यालय को 24 घंटे व ग्रामीण अंचल में 18 घंटे व नलकूप फीडर को 12 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश हे। इसके बाद बाद भी लाइनों में फॉल्ट व शटडाउन के चलते लोगों को लगातार बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर को सलेमपुर बिजलीघर पर हाजीपुर, बघराया, हिम्मतपुर, पवलोई, गढ़िया, पुन्नेर, बधामई, हीरा नगला, धौरपुर, महौन खोड़ा आदि गांवों के काफी लोग पहुंचे। लोगों ने नारेबाजी करते हुए उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण वह खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं शहर के गिजरौली, प्रगतिपुरम, नवीपुर, कांशीराम टाउनशिप आदि उपकेंद्रों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट के लोगों को काफी देर तक बिना बिजली के रहना पड़ा। लोग बिजली विभाग को कोसते हुए नजर आए। एसडीओ सुरेंद्र सिंह का कहना है कि किसानों को पर्याप्त बिजली देने के लिए प्रयास किए जाएंगे। अब किसानों को दिन की बजाय रात में बिजली की आपूर्ति की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें