कोतवाली सदर में मौजूद राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के कार्यकर्ता बुधवार की शाम को परिषद के अध्यक्ष पंकज धवररैया के नेतृत्व में कोतवाली सदर पहुंचे। यहां कई मामलों में कार्रवाई न होने से नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने कोतवाली निरीक्षक लोकेश भाटी से मामलों में कार्रवाई की मांग की गई। कोतवाल ने अपने स्तर से मामलों का नियमानुसार निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी शांत होकर अपने अपने घर चले गए। संवाद