हाथरस: बस स्टैंड पर मिले लावारिस बैग को दिखाता पुलिस कर्मी।
- फोटो : HATHRAS
रोडवेज बस स्टैंड पर लावारिस बैग मिलने से मची खलबली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बुधवार की दोपहर को रोडवेज बस स्टैंड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खाली बैग परिसर में रखा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैग को खंगाला। हालांकि बैग खाली मिला, तो वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
बुधवार की दोपहर को रोडवेज बसस्टैंड परिसर में एक खाली बैग प्लेट फार्म के निकट रखा हुआ था। बैग को देखकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। रोडवेज कर्मियों ने इस की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैग को खंगाला। बैग खाली था उसे अपने कब्जे में ले लिया।
यात्रियों व कर्मियों ने राहत की सांस ली। इस मामले में कार्यवाहक स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि बसस्टैंड परिसर में एक बैग रखा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बैग की तलाशी उसमें कुछ नहीं मिला।