फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अमृत योजना में नहीं लगेंगे लोगों के घरों में मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। शहर के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अमृत योजना के तहत इन-दिनों पेयजल की पाइप लाइन डाली जा रही है। साथ ही लोगों को कनेक्शनों भी दिए जा रहे हैं। अब तक 11 हजार लोगों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं। बाकी लोगों को जल्द देने की कोशिश चल रही है।
खास बात यह है कि इस योजना में कनेक्शन देने के बाद मीटर लगाने का प्रस्ताव था। इसके लिए शासन ने इंकार कर दिया है। अब नगर पालिका द्वारा तय किया जाएगा कि लोगों से किस आधार पर टैक्स लिया जाएगा। कनेक्शन के लिए शहरवासियों से आधार कार्ड लिया जा रहा है। कनेक्शन फ्री में दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शहर में करीब 50 हजार मकान हैं। इन मकानों में काफी आबादी रहती है। शहरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए करीब 260 किलोमीटर की पाइप लाइन डाली जानी है, जिसमें से 130 किलोमीटर की पाइप लाइन डाली जा चुकी है। कोरोना के चलते इस काम में देरी हो गई है। वैसे यह काम 31 मार्च तक पूरा होना था। अब तक कार्यदायी संस्था ने शहर के 11 हजार लोगों को पेयजल कनेक्शनों का वितरण कर दिया है।
विज्ञापन

कनेक्शन देने के साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी ली जा रही है। यह कनेक्शन लोगों को फ्री दिया जा रहा है। योजना में आधा दर्जन ओवरहैड टैंक का निर्माण किया जा रहा है। कुछ ओवर हैड टैंक पहले से बने हुए हैं। जलनिगम के एक्सईएन आरके शर्मा का कहना है कि अमृत योजना के तहत कनेक्शन फ्री में दिया जा रहा है। कनेक्शन लेने वालों का आधार कार्ड लिया जा रहा है। अब तक 11 हजार लोगों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें