न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में आत्मनिर्भर योजना के तहत बने करीब चार हजार राशन कार्डधारकों को इस माह से खाद्यान्न नहीं मिल सकेगा। यह राशन कार्ड वैकल्पिक तौर पर प्रवासी मजदूरों के लिए बनाए गए थे।
इन लोगों को राशन के लिए नए सिरे से आवदेन करना होगा। शासन स्तर से दो माह प्रवासी श्रमिकों को वैकल्पिक राशन कार्ड के सहारे खाद्यान्न दिए जाने के निर्देश दिए गए थे। इस क्रम में यहां जिले में करीब चार हजार राशन कार्ड वैकल्पिक बनाए गए।
इन कार्डधारकों को खाद्यान्न दिया गया। अब इन कार्डों पर अगले माह से खाद्यान्न सुचारु रुप से दिए जाने संबंधी कोई भी पत्र यहां जिला प्रशासन व विभाग को प्राप्त नहीं हुआ है। इस कारण अब करीब चार हजार कार्डधारकों को इस माह से खाद्यान्न नहीं मिल सकेगा।