फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मारपीट कर फीस लूटने का आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्थानीय दिल्ली वाला मोहल्ला निवासी जितेंद्र शर्मा ने रिंकू अग्रवाल व कन्हैया अग्रवाल के खिलाफ थाना कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में उन्होंने कहा है कि उनके बेटे राघव शर्मा को 28 दिसंबर को शाम छह बजे सब्जी मंडी में स्कूटी खड़ी करने पर नामजदों ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर पीटा और उसकी जेब से स्कूल की फीस के दस हजार रुपये भी लूट लिए।
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक वहां उनका बेटा ट्यूशन पढ़ने गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके बेटे के कान में दर्द हो रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरे पक्ष ने फैसले के लिए दबाव भी बनाया, लेकिन फैसला नहीं होने पर यह लोग वापस चले गए। एसपी को दिए इस प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें