फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: स्वास्थ्य विभाग पर स्क्रीनिंग के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप

विज्ञापन
हाथरस: रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करते कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें बुधवार को स्क्रीनिंग करने के लिए हॉटस्पॉट एरिया में पहुंची। यह टीमें ब्योरा एकत्रित कर रही थीं। इस दौरान टीम को क्षेत्रीय लोगों की नाराजगी का सामना भी करना पड़ा।
क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि ब्योरा एकत्रित करने से स्क्रीनिंग पूरी कर ली जाती है। स्क्रीनिंग के नाम पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें महज खानापूर्ति कर रही है। इस कारण दोबारा इसी इलाके में कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि थर्मल स्क्रीनिंग भी नहीं की जा रही है। कागजों पर डाटा को एकत्रित रिकॉर्ड बना लिया जा रहा है। टीम को ब्योरा भी नहीं दिया गया। इसकी जानकारी टीम ने उच्चाधिकारियों को फोन के माध्यम से दी। टीम अन्य इलाकों में सर्दी, जुकाम के मरीजों का डाटा एकत्रित करने में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें