फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बाईपास पर मिला अलीगढ़ के नगर निगम कर्मी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के बाईपास रोड कुंवरपुर के निकट सड़क किनारे सासनी क्षेत्र के गांव निनामई निवासी युवक अचेत हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पत्नी और अन्य परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सासनी क्षेत्र के गांव निनामई निवासी जुगेंद्र का 32 साल का बेटा राजेश अलीगढ़ नगर निगम में काम करता था। उसकी शहर के मोहल्ला नवीपुर में ससुराल है। दो दिन पहले ही उसकी पत्नी ममता अपने मायके आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को ममता को किसी ने सूूचना दी कि उसका पति बाईपास रोड कुंवरपुर के निकट बेहोश पड़ा है। ममता ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से राजेश को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही ममता रोने-बिलखने लगी। यहां उसके परिवार के लोग भी आ गए। इलाका पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पत्नी का कहना है कि राजेश नशे का आदी था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें