न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
क्षेत्र के गांव अभयपुरा स्थित नारायण इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उद्घाटन डॉ. रामपाल सिंह डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन और नीरज चौधरी सीबीएसई परीक्षा केंद्र निरीक्षक द्वारा किया गया।
स्पोर्ट्स मीट के तहत दौड़, लंबी कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, चक्का फेंक, कैरम, वालीबाल, खो खो, कबड्डी, बैडमिंटन आदि खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 100 मीटर की दौड़ में प्रियंका कुमारी, सौरव, सुमित, 200 मीटर दौड़ में सचिन चौधरी, 400 मीटर की दौड़ में पुष्पेंद्र चौधरी ने बाजी मारी। भाला फेंक में मनीष एवं अंकित, गोला फेंक में अजय व चक्का फेंक में मनीष चौधरी ने बाजी मारी। खो-खो में ग्रीन हाउस, कबड्डी और वालीबाल में रेड हाउस विजयी रहे। बैडमिंटन में सुरक्षा एवं गर्वित चौधरी ने शानदार प्रदर्शन किया।
लेमन रेस में नन्हे सितारे प्रज्ञा, शौर्य, करिश्मा एवं ऋषभ ने बाजी मारी। रस्सी कूद में पंछी, प्रिंस, आयुषी तमन्ना, कीर्ति एवं नंदनी विजयी रहे। फ्रॉग रेस में मितांशु, दुष्यंत, कार्तिक ने बाजी मारी। डॉ. हरीश चौधरी ने सभी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। प्रधानाचार्य नीतू सिंह, विजेंद्र सिंह, अनिल सिंह, करिश्मा सिन्हा, प्रीति सारस्वत, शशांक जैन, राजीव शर्मा, अंकित, सोनिका जैन आदि उपस्थित रहे। संवाद