न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
आगामी निकाय चुनाव को लेकर एआईएर्मएआईएम से टिकट के दावेदारों ने अभी से प्रचार शुरू कर दिया है। जिससे बाकी दलों में भी खलबली मची गई है। इस इलाके में मुस्लिम वोटों की संख्या भी ठीक है, इसलिए सपा बसपा नेताओं में सर्वाधिक बेचैनी है। इन दलों के नेताओं में अपने वोट बैंक में सेंध लगने का डर सता रहा है। एक दावेदार मुसीर कुरैशी नगर में घूम घूम कर औवेसी के नाम पर लोगों को इकटठा करने का प्रयास कर रहे हैं।
बता दें कि नगर पालिका के चुनाव को लेकर पार्टी नगर में जोरशोर से प्रचार में लगी हुई है। इसी क्रम में शनिवार की रात्रि को कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चमी में जिलाध्यक्ष इकबाल क़ुरैशी, सभासद मुशीर क़ुरैशी ने कार्यकर्ताओं के साथ लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए संपर्क किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी द्वारा नगर निकाय चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ा जाएगा। उन्होंने अध्यक्ष पद हेतु पार्टी प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।
मुसीर कुरैशी ने कहा कि भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस द्वारा मुस्लिम समाज के लोगों को वोट के नाम पर सिर्फ धोखा दिया गया। इस बार निकाय चुनाव में पार्टी भारी मतों से जीत कर अपना परचम लहराएगी। बैठक में हसनैन कुरैशी, मास्टर वसीम अहमद, जिलाध्यक्ष यूथ वारिस शाह, इरफान अंसारी, मोहम्मद खालिद कुरैशी , विशाल कुरैशी, नाजिम कुरैशी, आसिफ सिद्दीकी, फरीद अहमद, सुल्तान कुरैशी, पप्पू भारती, भूरा कुरैशी, समीर कुरैशी आदि मौजूद रहे। संवाद