फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : टिड्डी दल को लेकर कृषि विभाग ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश में टिड्डी दल के आने की आशंका पर सभी जिलों के अधिकारियों को अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल राजस्थान के जैसलमेर में टिड्डी दल देखा गया है। उच्चाधिकारियां के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को टिड्डी दल के प्रकोप से बचाने के लिए किसानों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। शासन ने विभागीय अधिकारियों से न्याय पंचायत स्तर पर किसानों को जागरूक करने के निर्देश जारी किए हैं।
टिड्डियों के आने की खबर मिलते ही जिले में कृषि विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया। जिले की सीमा पर टीमों को सतर्क कर दिया गया है। कृषि विभाग की टीमें अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो गई हैं। कृषि विभाग की ओर से टिड्डियों पर काबू पाने के लिए संसाधनों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि टिड्डी दल को राजस्थान के जैसलमेर में देखा गया है। रसायन के घोल का प्रयोग कर इन पर काबू पाया जा सकता है, इसलिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। उप निदेशक कृषि रक्षा ने जिले में अग्नि शमन की गाड़ियों, नगर निकायों में ट्रैक्टर, टैंकर, छिड़काव यंत्र, विभागीय पावर स्प्रेयर, आवाज करने के ध्वनि यंत्र आदि संसाधनों का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें