फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कृषि और राजस्व विभाग ने शुरू कराया फसल में क्षति का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में लगातार हुई बारिश के बाद अब कृषि व राजस्व विभाग की ओर से नष्ट फसल का सर्वे किया जा रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत बीमा कराने वाले किसानों को योजना का लाभ दिए जाने के लिए तत्काल टोल फ्री नंबर पर सूचना देने के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। हालांकि इस बार हुई बारिश के कारण किसानों की धान, बाजरा आदि फसल नष्ट हो गई है। इस कारण दिवाली का पर्व किसानों के लिए बेरौनक हो गया है।
जिले में पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। इस कारण धान और बाजरा की फसल काफी हद तक नष्ट हो गई है। जिन खेतों में धान की फसल कट चुकी है, वह फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। अब इस नष्ट फसल को लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान अपनी फसल नष्ट होने की सूचना लगातार कृषि विभाग व राजस्व विभाग को दे रहा है, जिससे फसल के नुकसान का मुआवजा मिल सके। कृषि विभाग व राजस्व विभाग की टीमें लगातार नुकसान का आकलन कर रही हैं, जिससे शासन से रिपोर्ट मांगे जाने पर तत्काल रिपोर्ट भेजी जा सके। उपकृषि निदेशक हंसराज ने बताया कि बारिश से बर्बाद हुई फसल का सर्वे कराया जा रहा है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें