फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आगरा रोड पर सुबह से शाम तक लगा जाम

विज्ञापन
हाथरस: आगरा रोड पर बरगद का पेड़ गिरने से लगा जाम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के आगरा रोड पर रविवार की सुबह अचानक सालों पुराना बरगद का पेड़ गिर गया। इस कारण आगरा-अलीगढ़ रोड पर सुबह से शाम तक जाम लगा रहा। लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में काफी मुश्किलों से जूझना पड़ा।
शहर के गैलेक्सी होटल के निकट वर्षों पुराना बरगद का पेड़ था।। रविवार की सुबह तेज हवा चलने पर यह पेड़ अचानक गिर गया। जिस समय यह पेड़ गिरा, उस समय वहां से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ गिरने के दौरान वहां मौजूद लोगों में खलबली मच गई। काफी देर तक लोग यह देखते रहे कि इस पेड़ के नीचे वाहन व राहगीर तो नहीं दब गया है। पेड़ गिरने के साथ आधी सड़क पर आ गया। इस कारण मार्ग पर सुबह से शाम तक जाम लगा रहा। शाम तक पेड़ को हटाने का सिलसिला जारी रहा। इस बीच यातायात पुलिस ने भारी वाहनों को बाईपास होकर निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें