हाथरस: हिंदू जागरण मंच के जुलूस के चलते तैनात पुलिस फोर्स।
- फोटो : HATHRAS
एएमयू में हिंसा के बाद जिले का काफी पुलिस फोर्स गया अलीगढ़
जिले में भी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस सतर्क, खुफिया तंत्र भी रख रहा निगाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। एएमयू में हुई हिंसा के बाद जिले का काफी फोर्स यहां से अलीगढ़ गया है। जिले में भी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस सतर्क रहीं। खुफिया तंत्र ने भी संदिग्ध लोगों पर नजर रखी।
नागरिकता संशोधन विधेयक, 2019 के विरोध में अलीगढ़ के एएमयू में काफी बवाल हो रहा है। काफी लोग इन हिंसा करने वाले लोगों के कारण घायल हो गए हैं। ये लोग पुलिस पर भी हमला कर रहे हैं। इनका विरोध इतना बढ़ गया है कि आसपास के जिलों का फोर्स भी अलीगढ़ में पहुंच गया है।
जिले से अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सिटी रामशब्द यादव, चंदपा एसएचओ वीपी गिरी सहित काफी पुलिस फोर्स को अलीगढ़ भेजा गया है। इधर, जनपद में भी पुलिस व प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है, ताकि कोई भी अराजक तत्व हरकत नहीं करे। जनपद खुफिया विभाग भी संदिग्धों पर नजर रख रहा है। इसकी रिपोर्ट शासन तक पहुंच रही है।