फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य सेविका से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बाल विकास एवं पुष्टाहार परियोजना शहरी में तैनात मुख्य सेविका के वीडियो वायरल होने के मामले में सीडीपीओ ने स्पष्टीकरण तलब किया है। उक्त वीडियो में 500 रुपये का नोट कागज में रखकर दिए जाने की बात सामने आई थी।
बाल विकास एवं पुष्टाहार परियोजना शहरी क्षेत्र की मुख्य सेविका ओमवती यादव का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो के आधार पर सीडीपीओ राहुल वर्मा ने कार्रवाई की है। सीडीपीओ ने पत्र के माध्यम से कहा है कि एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

इस वीडियो में मुख्य सेविका अपने कार्यालय में बैठी हैं, किसी के द्वारा 500 रुपये का नोट दिया जा रहा है। इस वीडियो में स्वयं मुख्य सेविका द्वारा कागज में रखकर दिए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

सीडीपीओ ने कहा कि यह कृत्य मुख्य सेविका के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का संदेह पैदा करता है। इस आधार पर सीडीपीओ राहुल वर्मा ने मुख्य सेविका को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने कहा है कि स्पष्टीकरण न देने की दशा में विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें