न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया है।इस कारण हाल ही में बोई गई फसल भी नष्ट हो रही है।इसे लेकर कृषि व राजस्व विभाग को फसलों के खराब होने की लगातार सूचनाएं विभिन्न माध्यमों से मिल रही हैं।
जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया है। वहीं कृषि विभाग व राजस्व विभाग को खेतों में फसलों के खराब होने की सूचना लगातार मिल रही हैं। इसे लेकर अब कृषि विभाग और राजस्व विभाग बारिश के थमने का इंतजार कर रहा है। बारिश के थमने के बाद क्षेत्रों में भ्रमण कर बारिश से नष्ट होने वाली फसल का सर्वे करेगी।
दूसरी ओर जिले के 3100 किसानों ने खरीफ की फसल का पीएम किसान फसल बीमा योजना के तहत बीमा करा रखा है। इन किसानों को टोल फ्री नंबर पर तत्काल सूचना देने के निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे बीमा का लाभ मिल सके। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण अब किसानों की खेतों में पड़ी धान की फसल खराब होने के कगार पर पहुंच गई है। ज्यादातार खेत जलमग्न हो गए हैं। इस कारण हाल ही में बोई गई फसल भी नष्ट हो रही है। इसे लेकर कृषि व राजस्व विभाग को फसलों के खराब होने की लगातार सूचनाएं विभिन्न माध्यमों से मिल रही हैं।
विज्ञापन
अब इन सूचनाओं के आधार पर फसल की नुकसान का आकलन करने के लिए टीमें बारिश का थमने का इंतजार कर रही हैं, जिससे बारिश के थमने पर एक साथ फसल के नुकसान का आकलन लगाया जा सके। वहीं पीएम किसान फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराने वाले 3100 किसानों को फसल नुकसान होने की दशा में टोल फ्री नंबर 18008896868 पर 72 घंटे में सूचना देने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि पीएम किसान फसल बीमा योजना कराने वाले किसान जिला समन्वयक लोकपाल सिंह मोबाइल नंबर 7292025423, तहसील हाथरस समन्वयक मुदल कुमार मोबाइल नंबर 9870642034, तहसील सादाबाद के समन्वयक सुग्रीव कुमार मोबाइल नंबर 7895840386, तहसील सिकंदराराऊ के समन्वयक मोहित कुमार मोबाइल नंबर 9997848671, तहसील सासनी के समन्वयक विजय कुमार मोबाइल नंबर 6397139982 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद