न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर निकाय के अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित होने के बाद सभी प्रमुख राजनीतिक दल जहां तैयारी में जुटे हैं, वहीं कुछ राजनेता अनंतिम आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराने में भी जुटे हैं। हालांकि अभी चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन चुनाव के लिए आवेदन करने वालों की भीड़ लगी है। सबसे ज्यादा चहल-पहल भाजपा के खेमे में है।
जिले में हाथरस और सिकंदराराऊ नगर पालिका है और हसायन, सादाबाद, सासनी, मेंडू, पुरदिलनगर, मुरसान, सहपऊ नगर पंचायतें हैं। इस बार केवल सिकंदराराऊ नगर पालिका के अध्यक्ष पद अनारक्षित हैं। बाकी सही आरक्षित हैं। शासन द्वारा जब यह घोषित किया गया तो काफी राजनेता मायूस हो गए। उनकी तैयारी पर पानी फिर गया।
हालांकि अब यह नेता शासन को अपनी आपत्ति भेज रहे हैं। इधर, वार्ड बार आरक्षण भी आपत्ति आ रही हैं। इधर, अनंतिम आरक्षण आने के बाद चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों की भीड़ बढ़ रही है। सभासद से लेकर नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों के दावेदार अपने-अपने दावेदन लेकर भाजपा के जिला कार्यालय पर पहुंच रहे हैं। अन्य पदाधिकारियों को भी आवेदन दे रहे हैं। संवाद
सपा के जिला कार्यालय पर जमा करें आवेदन
हाथरस। सपा के जिला कार्यालय पर भी बुधवार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नगर पालिका व पंचायत के सभासदों व अध्यक्ष पद के लिए आवेदक अपना आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी सपा के जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी ने दी है।