फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 28 दिन बाद गल्ला मंडी हुई फिर से गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंगलवार को 28 दिन बाल गल्ला मंडी खुली। गेहूं सहित अन्य फसलों को लेकर किसान मंडी समिति पहुंचे। मंडी खुलने से आढ़तियों व किसानों को राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि कोरोना कर्फ्यू के चलते हाथरस, इगलास, सासनी आदि स्थानों पर गल्ला मंडी बंद चल रही थी। गल्ला मंडी बंद होने से आढ़तियों का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को अनलॉक में मंडी नियत समय पर खुली। हाथरस गल्ला मंडी में सरसों, गेहूं आदि फसलों को लेकर किसान पहुंचे। इस दौरान आढ़तियों ने कोविड नियमों का पालन भी किया। क्रय केंद्र पर मानक पर खरा न उतरने वाले किसान भी अब गेहूं लेकर मंडी का रुख करेंगे। इससे उन्हें उनकी फसल का सही मूल्य भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें