न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सासनी के गांव ऊतरा निवासी भोलू शर्मा एडवोकेट ने आला अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि वह कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। उनके गांव का ही एक युवक शातिर किस्म का है। इस युवक ने अपनी फेसबुक एकाउंट पर उसे जान से मारने की धमकी दी है।
आरोपी ने फेसबुक पर हाथ में तमंचा लहराते हुए फोटो भी वायरल किया है। इस शातिर के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। अधिवक्ता का कहना है कि यह उसे पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका है।
इस शातिर व्यक्ति का पिता उस पर पहले जानलेवा हमला करा चुका हैं। अधिवक्ता ने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। संवाद