फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव के लिए प्रशासन ने खींचा खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जिला प्रशासन की ओर से खाका खींचा जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से अधिकारियों व कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। दूसरी ओर प्रत्याशी भी नामांकन प्रपत्रों को तैयार करने में जुट गए हैं। जिले में 26 जून को नामांकन पत्र लिए जाएंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से ंजिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव कराए जाने की अधिसूचना जारी होने के साथ जिले की सियासत में तेजी से हलचल शुरू हो गई है। भाजपा, सपा व रालोद ने संयुक्त रूप से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के साथ ही यहां जिला प्रशासन की ओर से नामांकन, निर्वाचन व मतगणना को लेकर खाका खींचना शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन को लेकर बैरीकेडिंग, अफसरों की तैनाती, आदि को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस महकमे की ओर से माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा, रालोद एवं सपा ने संयुक्त प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। घोषणा के साथ ही प्रत्याशियों ने गणित बैठाना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें