फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए प्रशासन ने खींचा तैयारियों का खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन जुलाई को मतदान और मतगणना की कार्यवाही पूरी की जाएगी। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को लेकर खाका खींच लिया गया है। प्रवेश द्वार से लेकर निकास द्वार तक सुरक्षा इंतजामों का खाका खींच लिया गया है। मतदान के लिए सभी व्यवस्थाओं की योजना तैयार कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे भी परिसर में दुरुस्त कराए गए हैं। चुनाव आयोग को ब्योरा भेजने के लिए अफसरों को भी नामित कर दिया गया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित डीएम न्यायालय कक्ष में मतदान होगा। दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना की कार्यवाही शुरू की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों का खाका खींच लिया गया है। मतदान व मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान कक्ष में वैध पहचान पत्र के साथ मतदाता को घुसने की अनुमति होगी। मतदान के लिए अफसरों को नामित कर दिया है। सभी कार्मिक समयानुसार अपनी अपनी टेबलों पर पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बारे सभी तैनात कार्मिकों को जानकारी दे दी गई है। परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी खाका खींच लिया गया है। यहां जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें