फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दिल्ली रूट पर दौड़ीं अतिरिक्त बसें, आय बढ़ाने की कवायद

विज्ञापन
हाथरस : कोतवाली के सामने खराब हुई रोडवेज की बस। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

निगम स्तर से यात्रियों को राहत देने व आय बढ़ाने के लिए दिवाली प्रोत्साहन योजना का क्रियान्वयन किया गया है। इसलिए बसों का संचालन दिवाली तक 24 घंटे जारी रहेगा। डिपो के अधिकारियों का कहना है कि दिवाली वाले दिन तक बसों का संचालन दिल्ली रूट पर अधिक किया जाएगा। उसके बाद लोकल में संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि दिवाली पर अधिकांश लोग घरों के लिए आते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए निगम स्तर से दो नवंबर से 11 नवंबर तक दिवाली प्रोत्साहन योजना का क्रियान्वयन किया गया है। इस दौरान बसों का संचालन अधिक से अधिक करने के निर्देश दिए गए हैं। एआरएम शशी रानी का कहना है कि दिवाली तक दिल्ली रूट पर अधिक बसों का संचालन किया जाएगा। उसके बाद लोकल रूट पर संचालन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें