फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एडी ने सीएचसी पर परखीं स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
हाथरस : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी का निरीक्षण करते एडी स्वास्थ्य डाॅ. वीके सिंह। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक (एडीएम) ने बुधवार को कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सीन के रखरखाव की स्थिति को देखने के साथ ही एक्सरे रूम, प्रसव कक्ष आदि का निरीक्षण किया। शौचालयों में सफाई व कोल्ड चेन का जायजा लिया।
एडी डॉ. वीके सिंह बुधवार को सीएचसी पर निरीक्षण करने पहुंचे। वहां उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका सहित अन्य अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण कर कर्मचारियों व अन्य स्टाफ कर्मियों की उपस्थिति को देखा। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में स्थित कोल्ड चेन में वैक्सीन के रखरखाव की स्थिति को देखा। वह एक्स रे रूम में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां एक्सरे तकनीशियन से एक्सरे के लिए आने वाले लोगों के बारे में जानकारी ली। प्रसव कक्ष की भी व्यवस्थाएं देखीं। सीएचसी प्रभारी डॉ. दलवीर सिंह रावत एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें